03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल : चेपाड़ा गांव में मासूम का शिकार करने वाले आदमखोर तेंदुए को गोली मारने के आदेश

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल : नैनीताल के समीपवर्ती चोपड़ा गांव में मंगलवार देर शाम एक गुलदार (तेंदुआ) के हमले में बच्ची की मौत हो जाने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में बेहद आक्रोश है। गुलदार के हमले से मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने गुलदार को शूट करने की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। परिजन सूट का आर्डर नहीं होने तक बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं करने की मांग पर जम गए। जिसके बाद जिलाधिकारी की संस्तुति पर वन विभाग ने आदमखोर गुलदार को शूट करने के आदेश कर दिए हैं। साथ ही इसके लिए शिकारी भी नियुक्त कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम चोपड़ा गांव निवासी बच्ची सिंह जीना कि पांच वर्षीय बेटी राखी पर गुलदार ने हमला बोल दिया था। परिजनों के हो हल्ला करने पर गुलदार बच्ची को आंगन पर ही छोड़ कर भाग गया। घायल राखी को स्वजन तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी लेकर पहुंचे। जहां रात को उसकी मौत हो गई। स्वजनों के वापस गांव लौटने के बाद बुधवार सुबह ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। स्वजन आदमखोर गुलदार को मारने की मांग करने लगे। साथ ही ऐलान कर दिया कि जब तक गुलदार को शूट करने के आदेश नहीं होते तब तक वह बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

हंगामे की सूचना मिलने के बाद डीएफओ टीआर बीजूलाल रेंजर भोपाल सिंह मेहता अन्य अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को शांत करवाया। मगर ग्रामीण मांग पर अड़े रहे। इधर हंगामे की सूचना मिलने के बाद डीएम धीराज गर्ब्याल ने भी आदमखोर गुलदार को शूट करने को लेकर वन विभाग से पत्राचार किया। डीएफओ ने बताया कि गुलदार को शूट करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही इसके लिए हरीश धामी को शिकारी नियुक्त कर दिया गया है। बताया कि पीड़ित परिवार से मिलने के बाद वन विभाग की ओर से स्वजनों को तीन लाख का मुआवजा राशि का चेक भी दे दिया गया है।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img