Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडनैनीताल में कोरोना गाइडलाइंस की अनदेखी पर तीन होटलों के चालान काटे

नैनीताल में कोरोना गाइडलाइंस की अनदेखी पर तीन होटलों के चालान काटे

  • प्रशासनिक टीम ने एसडीएम की अगुआई मेंं की नगर के होटलों में सघन छापेमारी

एफएनएन, नैनीताल:आगामी 25 दिसंबर यानी क्रिसमस और 31 दिसंबर को नववर्ष 2021 के स्वागत के लिए नैनीताल में बड़ी संख्या में सैलानियों के जुटने से नगर में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को प्रशासनिक टीम ने एसडीएम विनोद कुमार की अगुआई में नगर के होटलों में छापेमारी की एवं कोविद-19 की रोकथाम से संबंधित नियमों के  अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया। नियमों का उल्लंघन करने पर तीन होटलों-मालरोड स्थित डोमिनोज, सूर्या होटल एवं ए-वन होटल के संचालकों के 10-10 हजार रुपये के चालान काट दिए।
एसडीएम कुमार ने बताया कि कोविड नियमों पालन सुनिश्चित करवाने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। यह भी बताया कि जिस क्षेत्र में अधिक कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं, उसे कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी की जा रही है। निरीक्षण में सीओ विजय थापा, कोतवाल अशोक कुमार सिंह, एसओ विजय मेहता, एसआई दीपक बिष्ट मौजूद शामिल रहे। बताया जा रहा है कि प्रशासन हाईकोर्ट आने वाले लोगों में कोरोना का अधिक संक्रमण पाये जाने से भी चिंतित है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments