03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नड्डा की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने से उत्तराखंड भाजपा भी टेंशन में

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • आशंकित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के संपर्क मेंं आए कार्यकर्ताओं से किया कोरोना जांच कराने का आग्रह

एफएनएन, देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से उत्तराखंड भाजपा में भी हलचल है। चार से सात दिसंबर तक नड्डा उत्तराखंड प्रवास पर रहे थे। उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के संपर्क में आए व्यक्तियों से अपनी कोरोना जांच कराने की अपील की है।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने चार दिसंबर को हरिद्वार से उत्तराखंड दौरे की शुरुआत की थी। तब वह हरिद्वार में संतों से मिले थे और गंगा आरती में भाग लिया था। इसके बाद पांच से सात दिसंबर तक देहरादून में उन्होंने 13 बैठकों में शिरकत की। मुख्यमंत्री से लेकर राज्य सरकार के मंत्रियों, विधायकों, सभी सांसदों, दायित्वधारियों, भाजपा के प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों से मुलाकात की थी।

देहरादून से रवाना होने के पांच दिन बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा के कोरोना संक्रमित होने से पार्टी नेताओं में यहां भी हलचल देखी जा रही है। उधर, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि जो भी व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष के संपर्क में आए हैं, वे अपना कोरोना टेस्ट करा लें। पूछे जाने पर भगत ने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर उन समेत अन्य विधायकों की हफ्ते भर बाद कोरोना जांच वैसे ही होनी ही है।

चुनाव जीतने को मंत्र की जरूरत नहीं

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए किसी गुरु मंत्र की आवश्यकता नहीं होती। इसके लिए परिश्रम और आम जनता के बीच जाकर काम करने की जरूरत होती है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान पर पलटवार करते हुए भगत ने कहा कि यही कारण है कि वह लगातार तीन बार विधायक चुने गए। उन्हें जनता ने विकास की बदौलत वोट किया और जनता परखने के बाद ही मत देती है।

रामदेव समेत कई संतों से मिले थे, 13 मीटिंग भी ली थीं

पहला दिन नड्डा ने हरिद्वार में बिताया था। इस दौरान वे योगगुरू स्वामी रामदेव और कई साधु संतों से मिले थे। इसके बाद अगले तीन दिन उन्होंने करीब 13 बैठकें की थी। इन बैठकों में बूथ अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्री तक शामिल हुए थे। उनकी एक बैठक में भाजपा के सभी मंत्री, विधायक, दर्जाधारी, जिलाध्यक्ष शामिल हुए थे। बैठकों से इतर नड्डा से कई मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने मुलाकातें की थीं। हालांकि सात दिसंबर को दौरा पूरा कर नड्डा दिल्ली लौट गए थे और फिर पश्चिम बंगाल के प्रवास पर भी गए।
नड्डा ने ट्वीटर पर लिखा, ‘कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डाक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा हूं। मेरा अनुरोध है, जो लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।’

प्रदेश अध्यक्ष भगत ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा उत्तराखंड प्रवास से गए छह दिन हो चुके हैं। बैठकों के दौरान सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया गया। कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही सारी व्यवस्थाएं की गई थीं। इसलिए कोई खतरे वाली बात नहीं है। लेकिन फिर भी पार्टी नेताओं से अपील करेंगे कि किसी में कोरोना के लक्षण दिखाई दें तो तो वह टेस्ट जरूर करा लेंं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img