मुकेश तिवारी, बरेली : नगर निगम ने नए साल से पहले बरेली शहर के लोगों को बड़ी सौगात दी है। नगर निगम के बकाया गृह कार्य पर लगा ब्याज माफ होगा। एकमुश्त समाधान योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र के 1 लाख 40हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा। योजना शहर के व्यवसायिक, सरकारी और अर्थ सरकारी कार्यालय /भवनों पर लागू नहीं होगी। नगर निगम ने बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा था कि शहर में बकाया गृह कर पर लगा ब्याज को माफ किया जाए।
जो करदाता एक मोस्ट समाधान योजना के तहत अपना पूरा वह कर बकाया जमा करें उनका ब्याज माफ किया जाए। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन की मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम ने योजना लागू कर दी है अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने बकाया गृह कर पर लगा ब्याज माफ कर दिया है। इसका लाभ करदाता को तभी मिलेगा जब वह पूरा बकाया गृह कर एक साथ जमा करेंगे और यह योजना 31 मार्च 2022 तक प्रभावी रहेगी।