03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी के लामाचौड़ में चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: नैनीताल जिले के लामाचौड़ क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती हुई टाटा पंच कार में अचानक आग लग गई. गनीमत रही कि कार चला रहे युवक ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली. घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ. बाद में दमकल के वाहन ने आग पर काबू पाया.

लामाचौड़ में चलती टाटा पंच कार में लगी आग: सोमवार की रात्रि में करण नेगी निवासी गांधी आश्रम, पीपलपोखरा नंबर-1 अपनी टाटा पंच कार से घर लौट रहे थे. जैसे ही वह लामाचौड़ क्षेत्र में पहुंचे, तभी कार के इंजन हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा. कुछ ही पलों में कार में आग भड़क गई. आग लगते ही करण नेगी ने बिना देर किए कार को सड़क किनारे रोका और तुरंत बाहर निकल आए. उनकी तत्परता और समझदारी के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया.

दमकल ने बुझाई कार में लगी आग: कार में आग लगते देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. सड़क पर गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई. लोगों ने घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

पुलिस ने ये कहा: मुखानी थाने के एसओ सुशील जोशी ने बताया कि- कल देर रात एक कार में आग लगने की सूचना मिली थी. चालक सुरक्षित है. कार क्षतिग्रस्त हुई है. अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहा है.
-सुशील जोशी, एसओ, मुखानी थाना-

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img