03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्‍तराखंड में पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, बदरीनाथ में हुई बर्फबारी को देख हो जाएंगे आप मंत्रमुग्‍ध

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : चमोली स्थित बदरीनाथ धाम, पिथौरागढ़ व बागेश्वर समेत हिमालय की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ धाम में दो इंच तक बर्फ जमी है। इससे ठंडक बढ़ गई।

  • बदरीनाथ धाम में दो इंच तक जमी बर्फ

बर्फबारी के चलते बदरीनाथ धाम में दो इंच से अधिक बर्फ जम गईं है। बर्फबारी के बाद बदरीनाथ धाम का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। वहीं, हिमपात से बदरीनाथ धाम में कड़के की ठंड पड़ रही है।

  • बर्फबारी से तीर्थयात्री बेहद उत्साहित

बदरीनाथ धाम आए यात्री इस बर्फबारी से बेहद उत्साहित है। लाइव बर्फबारी देखकर बहुत खुश हुए। तीर्थयात्रियों ने कहा कि ऐसा लग रहा कुदरत बदरीनाथ धाम में सफेद फूल से भगवान बदरी विशाल का श्रृंगार कर रहा हो। पर्यटकों ने कुदरत के इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरों में भी कैद किया।

  • पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से वर्षा व बर्फबारी

उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से वर्षा व बर्फबारी का क्रम जारी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

  • ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात

3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है। अन्य जनपदों में बादल छाये रहने से हल्की वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है।

  • ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन

बर्फबारी के बीच उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सुबह बदरीनाथ धाम पहुंच कर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने यहां भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की हैं।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img