Tuesday, February 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीमॉटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी से मारपीट, मां से झगड़ा करने...

मॉटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी से मारपीट, मां से झगड़ा करने का आरोप, एफआईआर दर्ज

एफएनएन,नोएडा : दूसरों को अपनी बातों से प्रेरणा देने वाला जब खुद कुछ ऐसा करने लगे जो कानूनी और सामाजिक रूप से भी गलत हो तो उस शख्स का सवालों के घेरे में आना स्वाभाविक है।

यहां हम बात कर रहे हैं मॉटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की जिनपर पत्नी से मारपीट करने का आरोप लगा है। इस मामले में विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है। एफआईआर में विवेक की पत्नी के भाई ने कई आरोप लगाए हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

पढ़ें एफआईआर विवेक बिंद्रा पर कितने गंभीर आरोप लगे हैं-

  • गाजियाबाद के चंदर नगर के वैभव क्वात्रा ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उनकी बहन यानिका की शादी छह नवंबर को विवेक बिंद्रा के साथ ललित मानगर होटल में हुई थी।
  • विवेक वर्तमान में सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में रहते हैं। शादी के एक माह बाद सात दिसंबर की रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच विवेक बिंद्रा अपनी मां प्रभा से बहस कर रहे थे।
  • इस बात को लेकर नवविवाहिता पत्नी यानिका ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया।
  • गाली गलौज करते हुए विवेक ने यानिका को इस दौरान बुरी तरह से पीटा। मारपीट की वजह से महिला के पूरे शरीर पर घाव है। कान से सुनाई नहीं पड़ रहा है।
  • बाल नोंचने की वजह से महिला के सिर में भी घाव है। विवेक पर गुस्सा इक कदर सवार था कि उसने पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया।
  • कई दिन तक घायल महिला का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चलता रहा। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी बहन शारीरिक और मानसिक तौर पर पूरी तरह से टूट गई है। घटना के बाद वह किसी से बात नहीं कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा विवेक का वीडियो

विवेक बिंद्रा के लाखों हैं सोशल मीडिया फॉलोअर

बता दें कि मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के इंस्टाग्राम पर 3.9 मिलियन से अधिक फालोअर हैं। एक्स पर भी करीब चार लाख लोग फॉलो करते हैं। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

वैष्णो देवी में पिटते-पिटते बचे बिग बॉस ओटीटी के विनर एल्विश यादव, हाथापाई करने को आमादा हुआ शख्स

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments