03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मां कोरोना पाॅजिटिव, परिवार घर में बंद, जांच नहीं

  • बरेली स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
  • थक चुके परिवार ने ‘फ्रंट न्यूज नेटवर्क’ को बताई अपनी पीड़ा

एफएनएन, बरेली: मां किरन शर्मा कोरोना पाॅजिटिव है, अस्पताल में जिंदगी के लिए मौत से लड़ रही हैं। परिवार वाले दहशत में हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग बेपरवाह। बार-बार कहने के बाद भी इनमें से किसी की जांच कराने की विभाग जहमत नहीं उठा रहा। परिवार घर में बंद है।बरेली से लखनऊ तक और स्थानीय उच्चाधिकारियों तक फोन घुमा चुके इस परिवार ने अंततः एफएनए से अपनी पीड़ा साझा की।

2

चिंतित है पूरा परिवार

मामला 511, इंदिरा नगर, प्रदीप टेंट हाउस के पीछे रहने वाले राजीव शर्मा के परिवार से जुड़ा है। राजीव की मां किरन शर्मा चार दिन पहले 21 जुलाई को संक्रमित मिली थीं। बरेली के राममूर्ति अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बावजूद उनके परिवार के किसी भी सदस्य की स्वास्थ्य विभाग ने जांच नहीं कराई। राजीव शर्मा भी काफी बीमार रहते हैं। घर में उनके अलावा पत्नी राखी शर्मा दो बेटे दिव्यांश, रुद्रांश के अलावा बहनोई डाॅ राजीव शर्मा, बहन अर्चना शर्मा और भांजी फलक शर्मा हैं। शर्मा परिवार चिंतित है कि कोई और सदस्य संक्रमित न हो। इसके लिए वह स्थानीय उच्चाधिकारियों से लेकर लखनऊ हेल्पलाइन तक का नंबर मिला चुके हैं लेकिन आश्वासन ही मिल रहे हैं। चार दिन बाद भी इस परिवार की कोई जांच करने नहीं पहुंचा है। मोहल्ले में भी इसको लेकर आक्रोश है और लोग दहशत में हैं।

1

परिवार को कुछ हुआ तो विभाग जिम्मेदार

हर तरफ से हार चुके राजीव का कहना है कि अगर उनके परिवार में कोई घटना होती है तो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना जांच के लिए बनाए गए कई हेल्पलाइन नंबर तो उठ ही नहीं रहे हैं। उन्होंने पूरा मामला जल्द प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक पत्र के माध्यम से ले जाने की बात कही है।

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img