03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम यात्रा के लिए 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, जीएमवीएन गेस्ट हाउस में अब तक पांच करोड़ की बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के लिए देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं में इस बार भी काफी उत्साह है। इसका अंदाजा गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के गेस्ट हाउस बुकिंग और यात्रा पंजीकरण से लगाया जा सकता है। जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में अब तक लगभग पांच करोड़ की बुकिंग हो चुकी है।

चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में ऑनलाइन कमरों की बुकिंग कर रहे हैं। 16 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक जीएमवीएन को पांच करोड़ की बुकिंग मिल चुकी है।

  • केदारनाथ के लिए 1.39 लाख तीर्थयात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

वहीं चारधाम यात्रा के लिए 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम के लिए 1.39 लाख और बदरीनाथ धाम के लिए 1.14 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।

इस बार भी बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड बनेगा। उन्होंने बताया कि देश दुनिया से आने वाले तीर्थ यात्रियों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए बेहतर व्यवस्था की जा रही है।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img