Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeविविधउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 1800 से ज्‍यादा मामले, कोरोना...

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 1800 से ज्‍यादा मामले, कोरोना से हुई 18 मौत

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार घट रही है, लेकिन मौत के मामले भी बढ़ रहे हैं। आज मंगलवार को को प्रदेश में कोरोना से 18 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, आज कोरोना के 1840 नए मामले सामने आए हैं। इधर, 4383 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

  • देहरादून में मिले सबसे अधिक 595 लोग कोरोना संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, देहरादून में सबसे अधिक 595 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 229, नैनीताल में 210, ऊधमसिंह नगर में 93, पौड़ी में 58, टिहरी में 42, उत्तरकाशी में 47, पिथौरागढ़ में 98, रुद्रप्रयाग में 101, चंपावत में 40, अल्‍मोड़ा में 183, चमोली में 77 व बागेश्वर में 67 लोग संक्रमित मिले हैं। इधर, विभिन्न जिलों से 26 हजार 009 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments