Monday, April 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुरादाबाद: इन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र हुए निरस्त, नहीं लड़ सकेंगे चुनाव-...

मुरादाबाद: इन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र हुए निरस्त, नहीं लड़ सकेंगे चुनाव- यह बड़ा नाम भी शामिल

एफएनएन, मुरादाबाद : गुरुवार से मुरादाबाद लोकसभा सीट पर नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। इसमें सांसद एसटी हसन सहित पांच प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए कर दिए। निरस्त किए गए अन्य नामांकन पत्रों में संदीप त्रिवेदी वैदिक समाजवादी पार्टी, भारत युग जनता पार्टी के प्रदीप कुमार यादव, निर्दलीय सरताज आलम और शीशपाल शामिल हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
मुरादाबाद लोकसभा सीट पर 18 उम्मीदवारों ने 19 नामांकन पत्र जमा कराए थे। हरकिशोर सिंह ने दो नामांकन पत्र जमा कराए थे, जिसमे एक मान्य हुआ। इस प्रकार से अब मैदान में कुल 13 उम्मीदवार रह गए हैं। हालांकि, उम्मीदवारों की अंतिम सूची 30 मार्च को नामांकन वापसी के बाद ही जारी की जाएगी।
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
एसटी हसन का इसलिए हो गया नामांकन निरस्त

रुचि वीरा द्वारा समाजवादी पार्टी का सिंबल और एसटी हसन द्वारा लगाए सिंबल का निरस्तीकरण पत्र दिए जाने पर एसटी हसन निर्दलीय रह गए थे। क्योंकि उन्होंने सपा से नामांकन कराते हुए अपने फार्म में केवल एक प्रस्तावक के ही हस्ताक्षर कराए थे, जबकि निर्दलीय के लिए 10 प्रस्तावक होना अनिवार्य है, ऐसे में उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। अन्य के नामांकन शपथ पत्रों में पूर्ण जानकारी नहीं दिए जाने के कारण निरस्त किए गए हैं।

ये भी पढ़ें…दिल्ली पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया भंडाफोड़, वसंत कुंज के फ्लैट में चल रहा था यह काम ; ऑनलाइन पैसा लेता था MBA पास आरोपी

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments