Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुरादाबाद : ससुर ने बनाई अश्लील वीडियो, 10 लाख के लिए विवाहिता...

मुरादाबाद : ससुर ने बनाई अश्लील वीडियो, 10 लाख के लिए विवाहिता का उत्पीड़न

एफएनएन, मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता का उत्पीड़न करना शुरू किया। इस बीच ससुर ने नहाते समय उसकी अश्लील वीडियो बना ली। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश से महिला थाना पुलिस ने पति, ससुर समेत पांच ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना मझोला क्षेत्र निवासी महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी हरियाणा के गुरुग्राम निवासी युवक से हुई है। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो आरोपियों ने उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार ससुर ने एक दिन नहाते और कपड़े बदलते समय उसकी अश्लील वीडियो बना ली। पता चलने पर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ससुर, पति, सास और ननदों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद से पीड़िता कार्रवाई के लिए पुलिस के यहां चक्कर काटती रही।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने महिला थाना पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर हरियाणा के गुरुग्राम निवासी उसके पति, ससुर, सास और दो ननदों के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments