Tuesday, March 3, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकम नहीं हो रही विधायक ठुकराल की मुश्किलें, एक और ऑडियो वायरल

कम नहीं हो रही विधायक ठुकराल की मुश्किलें, एक और ऑडियो वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर : विधायक राजकुमार ठुकराल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में जबकि उनके टिकट पर संशय बरकरार है, उनका एक और ऑडियो सोशल मीडिया में तैर रहा है। इस ऑडियो में विधायक अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को उन्होंने सबसे भ्रष्ट मंत्री होने का तमगा दिया है, वहीं किच्छा से भाजपा विधायक राजेश शुक्ला को भी भ्रष्टाचारी बताया है। इस ऑडियो में ठुकराल प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को सबसे अलोकप्रिय बता रहे हैं, वही सफाई भी दे रहे हैं कि उनके भाई और उन्होंने कभी कोई भ्रष्टाचार या अवैध वसूली नहीं की।

हालांकि चुनाव के ऐन मौके पर इस तरह की ऑडियो की फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क पुष्टि नहीं करता लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह ऑडियो किसने बनाई और विधायक आखिर अपनी ही पार्टी के लोगों को क्यों भ्रष्टाचारी बता रहे हैं। हालांकि आपको यह बता दें कि विधायक ठुकराल ने पिछले दिनों पत्रकार वार्ता कर कुछ लोगों पर षड्यंत्र का आरोप लगाया था और यह भी कहा था कि वीडियो में आवाज उनकी नहीं है। उन्होंने एसएसपी से इस मामले में शिकायत भी की है। जानिए, कथित ऑडियो में क्या कुछ कहा है विधायक राजकुमार ठुकराल ने।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments