Sunday, April 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशपलिया में विधायक रोमी साहनी ने अन्न महोत्सव का किया शुभारंभ

पलिया में विधायक रोमी साहनी ने अन्न महोत्सव का किया शुभारंभ

एफएनएन : लखीमपुर खीरी जिले के पलिया में विधायक रोमी साहनी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आयोजित “अन्न महोत्सव” में ग्राम मलिनिया में हिस्सा लिया। विधायक ने मलिनिया में राशन कार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न वितरित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रोमी साहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के छपे हुए चित्र का थैला प्रदान कर राशन वितरित किया, साथ ही लाइव चल रहे मोदी जी के विचारों को भी लोगों के बीच बैठकर सुना, वहीं योजनाओं बारे में लोगों को भी विस्तृत जानकारी दी।कहा,मेरी विधानसभा पलिया में कोई भी गरीब भूखा न सोने पाये, इसकी जिम्मेदारी हम सबकी है।

  • तहसील मितौली में जिला पंचायत अध्यक्ष ने की शुरुआत,

लखीमपुर ज़िले के तहसील मितौली में ललहौआ गाँव मे जिलापंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश भार्गव व भाजपा जिला मंत्री ब्रजेश सिंह ने अन्नमहोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लोगो को मुफ्त बैग व राशन वितरित किया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments