एफएनएन, किच्छा : विधायक तिलक राज बेहड़ ने शुक्रवार को किच्छा चीनी मिल गेस्ट हाउस में स्थानीय लोगो और चीनी मिल में कार्यरत कर्मचारियों से मुलाकात कर समस्याओं को सुना तथा निश्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता की। इससे पूर्व चीनी मिल के मजदूर संघ द्वारा विधायक बेहड़ का स्वागत किया गया।

इस मौके पर चीनी मिल के कर्मचारियों ने तनख्वाह का समय से भुगतान मिलने, मंदिर में जनमिलन केंद्र बनाये जाने, सडक का निर्माण आदि समस्याओं से विधायक बेहड़ को अवगत कराया।
जिनका शीघ्र निदान कराये जाने का बेहड़ ने आश्वासन दिया। विधायक बेहड़ ने कर्मचारियों की मांग पर विधायक निधि से जनमिलन केंद्र बनाये जाने की घोषणा की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, सभासद लियाकत अंसारी, दलीप सिंह बिष्ट, गौरव बेहड़, ठाकुर संजीव सिंह, रोहिल चरण, जे पी कुशवाहा, रियाज अहमद, सुनीता कश्यप, मनोज कुमार, अवतार सिंह थे।







