03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

विधायक बेहड़ ने अधिकारियों के साथ कार्य योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक

Spread the love

एफएनएन, किच्छा :  विधायक तिलक राज बेहड़ ने लोक निर्माण विभाग, सिचाई विभाग तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विधानसभा में कार्य योजनाओं को लेकर एक समीक्षा बैठक की जिसमे उन्होंने विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से सभी अधिकारियों को उनके विभागों से सम्बंधित परिशानियो से अवगत कराया तथा समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग तथा सिचाई विभाग के अधिकारियों के साथ किच्छा लेफ्ट पाहा नहर में चल रहे कवरिंग कार्य के विषय में विस्तार से चर्चा की तथा कार्य को समय से पूरा किये जाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग अधिकारियों से विधानसभा में चल रहे सड़कों के निर्माण कार्यो की भी समीक्षा की।

विधायक बेहड़ ने समाज कल्याण के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए विधानसभा किच्छा में अनुसूचित गाँवों में विकास कार्य जो की उनके द्वारा समाज कल्याण को भेजे गए है इन योजनाओं शीघ्र को पूरा करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए किच्छा विधानसभा के समाज कल्याण से विषयों पर भी चर्चा की व क्षेत्रवासियों की समस्याओं से अवगत कराया व दूर करने के निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, सहायक समाज कल्याण अधिकारी चन्द्र प्रकाश रावत, लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता ;प्रांतीय खंड गोविन्द बल्लभ भट्ट, जेई सचिन कुमार, सहायक अभियंता सिचाई विभाग विजय पल सिंह, अपर सहायक अभियंता सिचाई विभाग शेलेन्द्र भटनागर, पंचदेव सिंह, श्रीमती रीना थे।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img