03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स उत्तराखंड राज्य संघ का गठन

रुद्रपुर में मीटिंग में आठ जिलों के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से किया ऐलान, हिमांशु गाबा अध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह महासचिव

एफएनएन, रुद्रपुरः मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स खेल को बढ़ावा देने के मकसद से शहर के एक होटल में मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में उत्तराखण्ड राज्य के 8 जिलो सें मार्शल आर्ट्स के लगभग 30 पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स उत्तराखण्ड राज्य संघ का सर्वसम्मति से गठन भी किया गया है।

संघ में हिमांशु गाबा  रुद्रपुर को अध्यक्ष, उपेन्द्र कुमार पाल पिथौरागढ़ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चन्द्रमोहन तिवारी देहरादून को उपाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह रुद्रपुर को महासचिव, विजय रावत चम्पावत को संगठन सचिव, सुमन बजाज रुद्रपुर को सहसचिव, मुकेश कुमार जसपुर तथा कृष्णा कुमार साना रुद्रपुर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की प्रतियोगिताओं में सम्मिलित कराकर करियर बनाने और आत्म रक्षा में सक्षम बनाने के लिए किया जाएगा। महासचिव लक्ष्मण सिंह ने बताया कि संगठन द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के प्रत्येक जिले में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे ताकि इस राज्य के अधिकाधिक लड़के-लड़कियां खिलाड़ी के रूप में अपनी प्रतिभा दिखा सकें।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष हिमांशु गावा का फूलमालाएं पहनाकर और बुके भेंटकर स्वागत किया गया। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों-सदस्यों को भी फूलमालाएं पहनाई गईं। उत्तराखंड राज्य संघ का गठन होने पर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स इण्डिया के अध्यक्ष शिहान शरीफ बापू, उपाध्यक्ष विकास शर्मा, महासचिव प्रसाद गायतोंडे ने सभी नए पदाधिकारियों-सदस्यों को शुभकामना संदेश भेजे हैं।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष सन्दीप चीमा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, सुशील गाबा, जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी, सन्तोष कुमार बिष्ट, आकाश भट्ट, दीपक कुमार, नीतीश भारद्वाज, अर्जुन मण्डल, योगेश चन्द्र पोखरिया, राजकुमार सागर, राखी मण्डल, रिमझिम पाल, कार्तिक नेगी आदि ने भी बधाइयां दी हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img