03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेसियों ने किच्छा मिल में दिया धरना, उग्र प्रदर्शन

  • गन्ने की ट्रालियां तीन दिन तक नहीं तौलने और सेंटरों की बदइंतजामियों पर फूटा गुस्सा  

एफएनएन, किच्छाः गन्ना काश्तकारों का शोषण रोकने के मकसद से कांग्रेसियों ने चीनी मिल के प्रशासनिक भवन के सामने विशाल धरना दिया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में कांग्रेसियों और किसानों का यह धरना, विरोध प्रदर्शन कई घंटे तक चला। मिल के वरिष्ठ प्रबंधक जफऱ अहमद और कई अन्य बड़े अधिकारी भी धरना स्थल पर पहुंचे और व्यापक हित में धरना खत्म  करने की अपील की। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने धरना वापस लेने से साफ इन्कार कर दिया।

धरना स्थल पर किसानों की सभा में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू ने कहा कि किसानों को गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को लेकर कड़ाके की ठंड में मिल गेट या सेंटरों पर तीन-चार दिन तक  खड़े रहना पड़ता है लेकिन सरकार और मिल प्रशासन किसानों का गन्ना जल्द तुलवाने की सुध नहीं ले रहा है। गन्ना क्रय केंद्रों पर मिल द्वारा किसानों के लिए पीने के साफ पानी, साफ शौचालय और रात में ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियां जहां खड़ी हैं वहां भी रात में प्रकाश का इंतजाम नहीं किया जाता है। प्रदर्शनकारियों ने ये मुद्दे जोरदार ढंग से मिल प्रशासन के समक्ष उठाए लेकिन अधिकारी एक भी बिंदु पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

इस पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री पनेरु और अन्य प्रदर्शनकारी भड़क गए और  समस्याओं का प्रभावी हल कराने के स्पष्ट आश्वासन पर ही धरना खत्म करने का अल्टीमेटम दे दिया। इससे पहले कई दर्जन प्रदर्शनकारियों ने चीनी मिल परिसर में किसानों के साथ मिलकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों के उग्र तेवर भांपकर मिल प्रबंधन ने सभी मांगों को जल्द पूरी कराने का आश्वासन देते हुए बामुश्किल उन्हें शांत किया।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img