Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमिशन ' आगाज ए अक्षत '

मिशन ‘ आगाज ए अक्षत ‘

  • संजय ठुकराल ने गरीब बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

एफएनएन, रुद्रपुर : मिशन ‘ आगाज ए अक्षत ‘ संस्था के 48 बच्चों के साथ रुद्रपुर शहर के बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल के छोटे भाई संजय ठुकराल ने अपना जन्मदिवस मनाया। ऊधमसिंह नगर के पूर्व जिलाधिकारी स्वर्गीय अक्षत गुप्ता ने 2016 में मिशन आगाज का आगाज किया था, जिसमें भिक्षा मांगने वाले और कूड़ा उठाने वाले बच्चों के भविष्य को सुधारने को लेकर एक नींव रखी गई थी। जिसकी जिम्मेदारी मिशन आगाज अक्षत की संचालिका गायत्री पांडे को दी गई थी। गायत्री पांडे ने बताया कि शहर के असहाय परिवार के बच्चों को वह पढ़ाती हैं और एक्टिविटी भी कराती हैं। इसके साथ गरीब बच्चों को कंप्यूटर क्लास से लेकर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं, ताकि देश का भविष्य आगे चलकर कामयाबी की बुलंदियों को छुएं और अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करें। इसी क्रम में रुद्रपुर के बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल के छोटे भाई संजय ठुकराल ने भी यह बीड़ा उठाया और उन्होंने इन असहाय परिवार के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया। गरीब बच्चों को संजय ठुकराल ने खुद अपने हाथों से खाना परोसा और खिलाया भी। इसके बाद संजय ठुकराल ने इन बच्चों को उपहार भी बांटे। इस दौरान उनकी पत्नी सिम्मी ठुकराल, बेटे जय ठुकराल, बॉबी टुटेजा ,विक्की मुंजाल आदि लोग थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments