03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Missing Poster Prank : दोस्त को मनाने के लिए लगाए गुमशुदगी के पोस्टर, मजाक पड़ा भारी

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश : Missing Poster Prank दोस्ती में आई नाराजगी को दूर करने के लिए युवकों द्वारा किया गया एक मजाक उनके लिए परेशानी का कारण बन गया। अपने मित्र के कई दिनों तक बात न करने से नाराज दोस्तों ने उसे गुमशुदा बताकर शहर में पोस्टर लगवा दिए। मामला तब गंभीर हो गया जब पोस्टर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और इसकी जानकारी युवक व उसके परिवार तक पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार, रेलवे सड़क क्षेत्र निवासी एक युवक की अपने तीन दोस्तों से किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इसके बाद उसने उनसे बातचीत बंद कर दी। मित्रों ने उसे मनाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने युवक की तस्वीर के साथ ‘गुमशुदा’ लिखे पोस्टर तैयार करवाए और उन्हें शहर के विभिन्न स्थानों, जिनमें अंतरराज्यीय बस अड्डा परिसर और आशुतोष नगर क्षेत्र शामिल हैं, वहां चस्पा कर दिया।

पोस्टर में युवक की तस्वीर के साथ उसे खोजने वाले के लिए सिगरेट की डिब्बी इनाम के रूप में देने की बात भी लिखी गई थी। बाद में इन पोस्टरों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया, जिससे मामला तेजी से फैल गया।

जब युवक और उसके परिजनों ने वायरल वीडियो देखा तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित युवकों को पूछताछ के लिए बुलाया।

पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि उनका उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था, बल्कि नाराज दोस्त को मनाने के लिए उन्होंने मजाक में ऐसा किया था। हालांकि पुलिस ने इस हरकत को गैर-जिम्मेदाराना मानते हुए सभी को कड़ी चेतावनी दी और चालानी कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के भ्रामक पोस्टर लगाना अनुचित है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्ती बरती जाएगी।

Hot this week

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img