Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमिस उत्तराखंड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट ने की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि)...

मिस उत्तराखंड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट ने की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शुक्रवार को राजभवन में मिस उत्तराखंड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट ने मुलाकात की। इस दौरान मिस उत्तराखंड 2022 की प्रथम रनरअप हिमानी रावत, द्वितीय रनरअप मानसी ग्रेवाल, तृतीय रनरअप तमन्ना शाही व चतुर्थ रनरअप राजश्री डोभाल भी उपस्थित रहीं। इस दौरान सिनमिट कम्यूनिकेशन के निदेशक दिलीप सिंधी, राजीव मित्तल भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने मिस उत्तराखंड सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बालिकाओं व महिलाओं से वह बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच उन्हें अपनी प्रतिभाओं को निखारने व स्वप्रेरणा के लिए आगे लाते हैं। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं में चुनौती को स्वीकार करने व उससे निपटने का एक अलग ही जज्बा है। वे उत्तराखंड की दिव्यता की प्रतीक हैं।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने में उत्तराखंड की महिलाओं की बड़ी भूमिका है। उन्होंने ऐश्वर्या बिष्ट को फेमिना मिस इंडिया के फाइनल में चयन होने व प्रतियोगिता में विजयी होने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

निदेशक दिलीप सिंधी ने बताया कि मिस एवं मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता में यहां के युवाओं एवं युवतियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने अवगत कराया कि मिस उत्तराखंड ऐश्वर्या बिष्ट फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी चुनी गई हैं, जो प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। राज्यपाल ने सभी को केदारनाथ धाम की प्रतिकृति भेंट स्वरूप प्रदान की। इस दौरान प्रथम महिला गुरमीत कौर व शिवांगी शर्मा भी उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments