03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मीरा बाई चानू ने जीता रजत पदक, वेटलिफ्टिंग की 49 किग्रा कैटेगिरी में किया कमाल

एफएनएन, दिल्ली :  टोक्यो ओलिंपिक 2020 में मीराबाई चानू ने भारत की तरफ से वेटलिफ्टिंग में भारत को रजत पदक दिलाया। चानू ने 49 किलोग्राम वर्ग में भाग लेकर ये कामयाबी हासिल की। ये भी भारत के लिए इतिहास में दर्ज हो गया कि पहले दिन जब ओलंपिक में भारत को कोई पदक मिला हो। मीराबाई चानू ने स्नेच में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान पाया था। स्नैच इवेंट में चानू दूसरे स्थान पर रहीं। उनके तीन में से दो प्रयास सफल रहे। उन्होंने पहले प्रयास में 84 किलो और दूसरे में 87 किलो वजन उठाया। चीन की वेटलिफ्टर हाऊ झिहू पहले स्थान पर रहीं। फिर क्लीन एंड जर्क चानू ने   115 किलो वजन उठाया। चानू 2017 में विश्व चैंपियन भी रही। वहीं, शूटिंग में भारतीय निशानेबाजों ने निराश किया। इलावेनिल वालारिवन और अपूर्वी चंदेला महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल्स में जगह नहीं बना सकीं। भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गई। उधर, सुबह पुरुष हॉकी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर ओलंपिक के सफर की शानदार शुरुआत की।

 

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img