Thursday, March 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयखदान हादसा : धनबाद में अवैध खनन के चलते 60 फीट धंसी...

खदान हादसा : धनबाद में अवैध खनन के चलते 60 फीट धंसी कोयला खदान, 50 से ज्यादा मजदूर दबे

एफएनएन, झारखंड : झारखंड के धनबाद में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरीजोड़ में BCCL की बंद माइंस में अवैध खनन के कारण लगभग 60 फीट कच्ची सड़क धंस गई है। 50 से ज्यादा लोगों के यहां फंसे होने की आशंका है। सभी लोग पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले हैं।

धनबाद के डिप्टी कमिश्नर संदीप सिंह ने बताया कि अब तक किसी तरह के जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है। खदानों की तरफ जाने वाली कच्ची सड़क धंसी है। प्रशासन और BCCL की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

  • 6 साल से बंद है खदान

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक 60 फीट सड़क धंस गई। लोगों का कहना है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, माइन में करीब 125 से अधिक लोग मौजूद थे। इसमें से कई लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। लोगों के मुताबिक, एक दिन में करीब 2 ट्रक अवैध कोयले का खनन किया जाता है। यह माइंस पिछले छह साल से बंद है।

  • जांच में जुटी पुलिस

घटना की खबर पाकर चिरकुंडा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया, ‘हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं पहले हुए अवैध खनन के चलते तो यह घटना नहीं घटी है।’ पिछले वर्ष भी इसी तरह सड़क के धंसने की खबर आई थी।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments