03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट — भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में अगले दो दिनों में मौसम बिगड़ने के आसार है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया। देहरादून समेत कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि होगी। इस दौरान तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी चमकेगी। साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं भी चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कल यानी 27 और 28 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल में कहीं-कहीं तेज बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इन जनपदों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं भी चलने का अनुमान है। साथ ही तेज गर्जन व आकाशीय बिजली चमकेगी।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि ओलावृष्टि के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। तेज बारिश और बर्फबारी के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचे। आकाशीय बिजली चमकने से खुले स्थान में लोगों और पशुओं को नुकसान हो सकता है। ऐसे में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img