Sunday, March 1, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशमीरगंज में नदी में उतराती मिली अज्ञात लाश, हत्या की आशंका

मीरगंज में नदी में उतराती मिली अज्ञात लाश, हत्या की आशंका

  • पुलिस दुर्धटना में मौत की बात कह रही, शव पोस्टमार्टम को भिजवाया
    एफएनएन, मीरगंज, बरेली। बरेली-दिल्ली हाईवे के भाखड़ा पुल तले मीरगंज साइड में सोमवार सुबह 30-32 वर्षीय अज्ञात युवक की नदी में उतराती लाश बरामद हुई है। परिस्थितिजन्य साक्ष्य लूट के बाद हत्या कर लाश नदी मे फेंकने के तथ्य की तरफ इशारा कर रहे हैं, हालांकि पुलिस ने हत्या की आशंका को सिरे से खारिज करते हुए दुर्घटना में मौत की बात कही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक की नाक से खून रिस रहा था और जिस्म पर खरोंचों के निशान थे। हाथ पर अंग्रेजी में आरके और हिंदी में राम गुदा हुआ मिला। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए और लाश को नदी से बाहर निकलवाकर घंटों तफ्तीश में जुटे रहे। मृतक की जेब से गोमती पान मसाला का पाउच और 1500 रुपये नकद भी मिले हैं। नदी से लाश मिलने की खबर फैलते ही आसपास गांवों के सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस ने लाश की शनाख्त कराने की बहुतेरी कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। गोमती पान मसाला पूर्वांचल में चलता है लिहाजा मृतक के पूर्वांचल का होने की संभावना है। लोगों में चर्चा रही कि अज्ञात युवक दिल्ली या पंजाब से कमाकर प्राइवेट वाहन से घर लौट रहा होगा, रास्ते में वाहन में मौजूद लुटेरों ने नकदी, सामान लूटकर मीरगंज के पास भाखड़ा पुल से नदी में फेंक दिया होगा। हालांकि इंस्पेक्टर ने ऐसी किसी भी आशंका से साफ इन्कार किया है। उन्होंने दुर्घटना में मौत का दावा किया है। बहरहाल, लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments