03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मेडिकल कॉलेज के नामकरण का मामला गरमाया, जिला पंचायत ने भेजा प्रस्ताव

एफएनएन, रुद्रपुर : मेडिकल कालेज का नाम सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम पर रखे जाने को लेकर शुरू हुई बहस पर सियासत गरमा गई है। जिला पंचायत ने बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव करने के बाद आज शासन को इस संबंध में पत्र भी भेज दिया है। बता दें कि 2 दिन पूर्व बोर्ड के अधिकांश सदस्यों ने बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति जताई थी। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने बताया कि जिला पंचायत की बैठक गत 16 फरवरी को जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर कौर, दुर्गेश कुमार ,हरदेव सिंह, अरविंद कुमार और सतीश कुमार द्वारा लिखित रूप से उन्हें ज्ञापन दिया गया था कि राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर किया जाए। आपको बता दें कि तत्कालीन हरीश रावत सरकार ने मेडिकल कॉलेज का नामकरण किच्छा से विधायक राजेश शुक्ला के पिता पंडित राम सुमेर शुक्ला के नाम पर किया था। जिला पंचायत सदस्यो ने इस बात का विरोध जताया था कि कॉलेज का नाम निजी व्यक्ति के नाम पर नहीं होना चाहिए। सरदार पटेल गणराज्य भारत के प्रथम गृह मंत्री हैं, ऐसे में उनके नाम से यह मेडिकल कॉलेज का नाम होना चाहिए। सदन में इस प्रस्ताव को लेकर पंचायती राज मंत्री के प्रतिनिधि सुरेश गंगवार और विधायक राजेश शुक्ला के बीच कहासुनी भी हुई थी। बाद में राजेश शुक्ला बैठक छोड़कर चले गए थे।

 

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img