03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी के मिठाई की दुकान में फ्रिजर सही करने आए, मैकेनिक के सिर पर सिलेंडर गिरने से मौत

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: उत्तराखंड में हल्द्वानी के नामी मिठाई की दुकान (स्टैंडर्ड स्वीट हाउस) में फ्रिजर सही करने आए मैकेनिक के सिर के ऊपर सिलेंडर गिरने से मौत की खबर सामने आई है। इसके चलते मैकेनिक के सिर के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही फ्रिजर मैकेनिक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस  घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर हड़कंप मच गया। बता दें कि इस दौरान मौत की घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मैकेनिक ऊधमसिंह नगर के किच्छा से हल्द्वानी स्थित स्टैंडर्ड स्वीट हाउस में फ्रिज सही करने पहुंचा था। इस दौरान मैकेनिक के सिर पर सिलेंडर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद दुकानदार दुकान बंद कर मौके से भाग निकला। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मैकेनिक के पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जिसमें दर्जनों लोग किच्छा से हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने संबंधित मामले में थाने में शिकायत की और जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान पुलिस और मृतक परिजनों के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई। परिजनों का कहना है कि दुकान स्वामी के लापरवाही की वजह से विक्की मैकेनिक की मौत हुई है। उन्होंने पुलिस से उन्हें न्याय दिए जाने की गुहार लगाई है।

बता दें कि विक्की मैकेनिक अपने घर पर अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसकी अचानक हुई मौत के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। साथ ही इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। वहीं, इस मामले में एसपी सिटी प्रकाश आर्य ने बताया कि मैकेनिक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-गाजियाबाद: में बाधक बना 8 वर्षीय बच्चा तो मां के प्रेमी ने कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img