03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का मेयर रामपाल सिंह ने किया शुभारंभ

एफएनएन, रूद्रपुर : श्री गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज रुद्रपुर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का मेयर रामपाल सिंह एवं श्री गुरु नानक प्रबंध समिति के प्रबंधक गुरमीत सिंह ने संयुत्तफ़ रूप से विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आ“वान किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेयर रामपाल ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी हैं। खेल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं। खेल से शरीर फिट होता है। इससे टीमवर्क और लीडरशिप की भावना बढ़ती है। खेल के माध्यम से नीरस जीवन में भी ऊर्जा का संचार होता है। खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है।

वर्तमान में स्पोर्ट्स में बेहतर जॉब के अवसर मिल रहे हैं। भाजपा सरकार खेलों और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रोत्साहन दे रही है। आज खेलों में कैरियर बनाने की संभावनायें लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दे रही है। ऐसे में अभिभावक की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्हें अपने स्तर पर ही बच्चों को खे ल से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। प्रतियोगिता में या तो खिलाड़ी जीतता है या फिर सीखता है। इस अवसर पर प्रबंधक गुरमीत सिंह ने कहा कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में देहरादून, उयधम सिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल आदि जनपदों की टीमें हिस्सा ले रही है।

इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्या, अध्यक्ष सुरमुख सिंह, प्रधानाचार्य श्रीमती प्रीति अग्रवाल, जिला खेल समन्वय लक्ष्मण टाकुली, प्रवीण चौहान, सतिंदर कौर, कविता छाबड़ा, दीपा विद्यार्थी, इंदु पांडे, जानकी पंत, अनु चौधरी, दीप कुमार पंत, रघु रावत, उत्तम, अंजली गुप्ता आदि मौजूद थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img