एफएनएन, लखनऊ : एटा में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी हुई है। बृहस्पतिवार को तीन नगर पंचायत अध्यक्ष, एक ब्लॉक प्रमुख, पटियाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पार्टी में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष का दावा है कि इनके साथ एक हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है।
भाजपा जिला कार्यालय पर एटा पार्टी के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी नागेंद्र दुबे गामा और जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने इन सभी को सदस्यता ग्रहण कराई। नगर पंचायत मिरहची की अध्यक्ष लक्ष्मी उपाध्याय, उनके पति पूर्व प्रधान सर्वेश उपाध्याय, निधौली कलां की नगर पंचायत अध्यक्ष शिखा गुप्ता और सकीट नगर पंचायत की अध्यक्ष मानवी यादव पार्टी में शामिल हुईं।









