03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मौलाना ने छात्र के पिता पर किया धारदार हथियार से वार, अन्‍य छात्रों से कहा – ‘इसे जान से मार दो’

Spread the love

एफएनएन, रुड़की :  मदरसे के एक मौलाना ने मामूली बात पर छात्र के पिता को पीट दिया। साथ ही, अन्य छात्रों से भी उसकी पिटाई कराई। मारपीट में घायल हुए छात्र के पिता ने मौलाना के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली रुड़की पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला सोत निवासी फरीमुद्दीन ने बताया कि उसका बच्चा एक मदरसे में पढ़ता है। दोपहर 12 बजे वह छुट्टी के समय बच्चे को लेने गए थे। जब वह मदरसे के बाहर पहुंचे तो बच्चा नहीं था। इस पर उन्होंने मदरसे के मौलाना से पूछा कि बच्चा कहां है, लेकिन मौलाना ने जिम्मेदारी लेने से इन्कार कर दिया।

  • मौलाना भड़क गए और गालियां देनी शुरू कर दीं

कुछ ही देर बाद उसका बच्चा आ गया। जब उसने अपने बच्चे से पूछा कहां रह गया था। तो बच्चे ने बताया कि किसी ने चप्पल चोरी कर ली है। उसे ढूंढ रहा था। इस पर उसने अपने बच्चे को कहा कि चप्पल का ध्यान रखा करो। यह सुनते ही मौलाना भड़क गए। उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दी। मौलाना के हाथ में धारदार कुछ चीज थी।

मौलाना ने उसी से उस पर हमला कर दिया। यही नहीं आसपास खड़े छात्रों से कहा कि इसे जान से मार दो। जिसके चलते कई छात्र उस पर टूट पड़े। बामुश्किल वह जान बचाकर वहां से भागा।

कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। मामला सही पाया जाता है तो मौलाना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img