03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी : साकेत कॉलोनी में सिलेंडर फटने से झोपड़ी में लगी भीषण आग

एफएनएन, हल्द्वानी: बीती देर रात हल्द्वानी के लालडांट क्षेत्र स्थित साकेत कॉलोनी में बटाई पर रहने वाले एक परिवार की झोपड़ी में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और झोपड़ी में रखा गैस सिलेंडर फट गया. धमाके की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

झोपड़ी में लगी भीषण आग: घटना के समय झोपड़ी में रहने वाला परिवार दीपावली मनाने अपने पैतृक गांव गया हुआ था. गनीमत रही कि झोपड़ी के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया और जनहानि से बचाव हो गया. स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठती देख तुरंत फायर ब्रिगेड और मुखानी थाना पुलिस को सूचना दी.

गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट: सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया, हालांकि तब तक झोपड़ी में रखा सारा घरेलू सामान बिस्तर, कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी चीजें जलकर राख हो चुकी थी. आसपास के लोगों ने बताया कि आग लगने से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस: पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि दीपावली के दौरान छोड़ा गया एक रॉकेट झोपड़ी की छत पर गिरा, जिससे आग भड़क गई. आग धीरे-धीरे फैलती चली गई और अंदर रखा सिलेंडर फट गया.

पुलिस ने क्या कहा: स्थानीय लोगों की सतर्कता और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो आग आसपास की झोपड़ियों तक फैल सकती थी. देर रात साकेत कॉलोनी में घटी ने लोगों में दहशत पैदा कर दी.पुलिस टीम आग लगने का कारण रॉकेट मान रही है. थाना मुखानी इंस्पेक्टर दिनेश जोशी ने बताया कि रॉकेट के कारण पहले झोपडी में आग लगी है. जिसके अंदर रखा सिलेंडर फटा, जिस कारण झोपडी पूरी तरह राख हो गई. हादसे के वक्त झोपड़ी में कोई भी मौजूद नहीं था.

Hot this week

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Chamapawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img