03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आईजी रतन लाल डांगी पर महिला ने यौन शोषण का लगाया आरोप

Spread the love

एफएनएन, छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के पुलिस मुख्यालय में तैनात आईजी रतन लाल डांगी पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. इन आरोपों को लेकर सीएम विष्णुदेव साय से मीडिया ने गौरेला पेंड्रा मरवाही में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कोई भी अफसर कितना भी बड़ा क्यों न हो कानून के दायरे के अनुसार जांच और कार्रवाई होगी. सीएम ने यह बयान मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची की माता के निधन पर आयोजित शोक सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में दिया है.

सीएम साय ने क्या कहा ?: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आईजी रतनलाल डांगी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर मीडिया के सवालों का जवाब दिया. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि आईजी हो या आईपीएस, कोई भी कानून के दायरे से बाहर नहीं है. कानून सबके लिए समान है और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

राज्य सरकार न्यायिक प्रक्रिया का पूरा सम्मान करती है और किसी भी स्तर पर पक्षपात नहीं किया जाएगा. आईजी हो या आईपीएस सभी कानून के दायरे में हैं. जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद सख्त कार्रवाई होगी-विष्णुदेव साय, सीएम, छत्तीसगढ़

वहीं पुलिस सूत्रों से मिल नहीं जानकारी के अनुसार रतनलाल डांगी ने भी डायरेक्टर जनरल पुलिस अरुण देव गौतम को एक पत्र दिया है जिसमें उन्होंने यह लिखा है कि महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है. लेकिन इस बात की समीक्षा नहीं हो पाई है कि महिला उनको कैसे ब्लैकमेल कर रही है और यह महिला से किस तरीके से संपर्क में आए हैं. इन तमाम बिंदुओं को लेकर के पुलिस मुख्यालय ने एक जांच टीम को गठित किया है जो इस पूरे मामले की जांच करेगी.

दो पुलिस अधिकारियों को दिया गया जांच का जिम्मा: रतनलाल डांगी पर लगे यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर के पुलिस मुख्यालय में दो आईपीएस अधिकारियों को इसकी जांच की जिम्मेदारी दी है . इस बाबत पुलिस मुख्यालय से प्रेस नोट जारी कर जांच अधिकारी नियुक्त करने की पुष्टि की गई है. रतनलाल डांगी के खिलाफ यौन शोषण मामले की जांच 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉक्टर आनंद छाबड़ा और आईपीएस मिलना कुर्रे को सौंपी गई है.

आईजी रतन लाल डांगी के बारे में जानकारी: आईपीएस रतनलाल डांगी वर्ष 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वे वर्तमान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंद्रखुरी, रायपुर में निदेशक (Director) के पद पर तैनात हैं.

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img