03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किसान नेता राकेश टिकैत से गाजीपुर बॉर्डर पर मिले मारवाह, कहा- संयुक्त किसान मोर्चे को ताकतवर बनाना है

एफएनएन, रुद्रपुर : ऑल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह अपने साथियों के साथ संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता राकेश टिकैत से गाजीपुर बॉर्डर पर मिले और संयुक्त किसान मोर्चा को और ताकतवर बनाने के लिए आपस में वार्ता हुई। तरविंदर सिंह मारवाह व राकेश टिकैत 14 अगस्त को गाजीपुर बॉर्डर से उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के लिए कूच करेंगे। रुद्रपुर में ऑल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में सरदार वीर सिंह व परमेन्दर सिंह ढिल्लो अपनी टीम के साथ उनका स्वागत करेंगे और फिर सभी लोग नानकमत्ता साहिब के लिए कूच करेंगे। नानकमत्ता साहिब में मत्था टेकेंगे और किसानों के लिए अरदास करेंगे और फिर राकेश टिकैत व तरविंदर सिंह मारवाह सरदार वीर सिंह जी आदि लोग किसानों को संबोधित करेंगे। तरविंदर सिंह मारवाह ने तराई क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर राकेश टिकैत से वार्ता की और कहा कि मैंने ठाना है, तराई क्षेत्र के किसानों की समस्याओं की आवाज उठा कर उनकी समस्याओं को दूर करना है। साथ में संयुक्त किसान मोर्चे को और ताकतवर बनाने के लिए आने वाले समय में कई रणनीतियां बनाकर संयुक्त किसान मोर्चे को ताकतवर बनाना है और किसान को विजय दिलाना है।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img