03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भूरारानी निवासी विवाहिता महिला की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत, मायके वाले बोले- हत्या हुई, कान से निकल रहा था खून

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: संदिग्ध हालात में भूरारानी निवासी विवाहिता की मौत हो गई (Woman dies under suspicious circumstances)। इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर पिटाई कर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

  • सुबह पड़े दौरे, फिर हुई बेहोश

रवींद्रनगर श्याम टाकीज रोड निवासी 28 वर्षीय संगीता का विवाह दो साल पहले भूरारानी सरस्वती कालोनी निवासी नरेंद्र के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। शनिवार सुबह अचानक संगीता को दौरे पड़ने लगे और वह गिर गई। यह देख स्वजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में संगीता को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप

इसका पता चलते ही संगीता की मां विमला देवी और भाई शन्नी भी अस्पताल पहुंच गए, जहां संगीता की लाश देखकर स्वजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान संगीता की मां विमला देवी और भाई शन्नी का आरोप था कि उसके ससुराली उसका उत्पीड़न करते थे। कुछ दिन पहले संगीता घर आई थी। नवरात्र शुरू होते ही तीन-चार दिन पहले वह वापस ससुराल चली गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने संगीता की पिटाई कर उसकी हत्या कर दी है। उसके कान से खून भी बह रहा है। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली।

  • पोस्टमार्टम के लिए भेजी लाश

इस दौरान मृतका की सास जशोदा ने बताया कि संगीता को दौरे पड़ते थे। शनिवार सुबह भी उसे दौरे पड़े और वह गिर गई, जिसके बाद वे लोग उसे अस्पताल ले आए। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • डेढ़ माह पहले पुलिस से की थी ससुरालियों की शिकायत

मृतका के स्वजनों के मुताबिक, संगीता के ससुराली उसे परेशान किया करते थे। शुक्रवार रात भी संगीता ने पुलिस के कंट्रोल रूम में कॉल की थी। इससे पहले भी संगीता ने डेढ़ माह पहले पुलिस के कंट्रोल रूम में कॉल कर ससुरालियों की शिकायत की थी। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने ससुरालियों को डरा धमकाकर मामला शांत करा दिया था।

Hot this week

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Topics

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img