03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

धर्म परिवर्तन कर विवाह किया, अब पत्नी मानने से इंकार

  • रुद्रपुर के सीरगौटिया में पांच साल से युवक कर रहा था युवती का शोषण

एफएनएन, रुद्रपुर: यहां सीरगोटिया में एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर ना सिर्फ युवती से शादी रचाई बल्कि उसका शारीरिक शोषण भी किया। अब उसने युवती को पत्नी मानने से इनकार कर दिया है। वह दूसरी शादी करने जा रहा है। इससे आहत युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । एक युवती ने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले उसकी मुलाकात सीरगोटिया निवासी युवक से हुई थी। दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे।आरोप है कि विवाह का झांसा देकर युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। छह जुलाई 2020 को उसके साथ धर्म परिवर्तन कर विवाह किया। 25 अगस्त 2020 का विवाह का पंजीकरण रद्रपुर रजिस्टार कार्यालय में कराया गया। युवती का कहना है कि अब युवक दूसरी शादी कहीं और करने जा रहा है। उसने विरोध किया तो परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल कैलाश चंद्र भटट ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है। आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img