03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एक जुलाई से बदलने जा रहे हैं एटीएम और बचत खातों से जुड़े कई नियम, जानिए क्या होगा नुकसान

एफएनएन, नई दिल्ली- एक जुलाई से बैंकिंग के कई सारे नियम बदलने जा रहे जिसकी जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है ये नियम अप्रैल, मई और जून के दौरान लोगों को होने वाली परेशानियों के मद्देनजर बदले गये थे लेकिन अब एक जुलाई ये सभी नियम फिर से बदलने जा रहे हैं। 30 जून के बाद से बैंक ये सभी रूल्स बदलने वाले हैं। ऐसे में यह जान लेना आपके लिए जरूरी है की क्या.क्या चीजें बदल रही है क्योंकि एक छोटी सी गलती अपको भारी पड़ सकती है।

पैसे निकालने पर लगेगा चार्ज

सरकारी तंत्र की तरफ से कोरोना और लॉकडाउन के कारण लोगों को एटीएम से कैश निकालने में राहत देते हुए नियम बदला गया था। अब नियमों पर 1 जुलाई से रोक लगा दी जाएगी और फिर से पुराने नियम लागू हो जाएंगे। लॉकडाउन के दौरान एटीएम से कैश निकालने पर सभी ट्रांजेक्शन चार्जेज हटा लिए गये थे लेकिन अब फिर से 1 जुलाई से पुराने नियम यानी पैसे निकालने पर चार्ज लगने शुरू हो जाएंगे।

अब न्यूनतम बैलेंस भी रखना होगा

इसके साथ ही किसी भी बैंक में सेविंग अकाउंट में औसत न्यूनतम बैलेंस (मिनिमन बैलेंस) की मेंटेन करने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई थी। ये नियम अप्रैल से जून तक के लिए था। अब जुलाई शुरू होते ही ये नियम खत्म हो जायेगा और पुराना नियम लागू हो जायेगा। इस दौरान अब खातों में फिर से मिनिमम बैलेंस रखना होगा। इसके सतह ही कुछ बैंक सेविंग खातों में अनुअल इंटरेस्ट की दरों में कमी करने जा रहे है ये भी 1 जुलाई से लागू हो जायेगा।

सरकार ने तीन माह तक एटीएम पर छूट दे कर लोगों को कोरोना संकट में बड़ी राहत दी थी। लेकिन वह छूट सिर्फ तभी के लिए थी और अब 1 जुलाई से नियम बदल जायेंगे, इसलिए अगर आपके पैसे खाते से काटे जाएं तो आप परेशान न हों।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img