03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल औऱ ऊधमसिंह नगर में बड़ा घोटाला

Spread the love

 

  • अधिकृत न होने के बावजूद जारी किए गए कंपनियों को टेंडर
  • कार्य विलंब से होने पर नहीं लगाई गई कोई पेनाल्टी

एफएनएन, देहरादून: नैनीताल, हरिद्वार औऱ ऊधमसिंह नगर में सिडकुल के निर्माण कार्यों में बड़ा घोटाला हुआ। जांच में पता लगा है कि निर्माण एजेंसियों ने मानकों के विपरीत निर्माण कार्य करवाए औऱ कार्य विलंब से होने के बाद भी कोई पेनाल्टी नहीं लगाई गई। आइजी गढ़वाल अभिनव कुमार की समीक्षा बैठक मे पाया गया कि 2012-13 में देहरादून की सात, हरिद्वार की तीन, ऊधमसिंह नगर की छह, पौड़ी गढ़वाल की आठ, नैनीताल की दो, अल्मोड़ा की एक व पिथौरागढ़ जनपद के दो कार्यों में गड़बड़ी की गई। पाया गया कि सक्षम अधिकारी को कार्य स्वीकृति देनी चाहिए थी, लेकिन अन्य अधिकारी ने नियमों को ताक पर रखते हुए अधिक धनराशि के कार्यों को स्वीकृति दे दी। एजेंसी व कांट्रेक्टर दोनो के कई फाइलों में हस्ताक्षर भी नहीं कराए गए। कुछ करारों पर ऐसे अधिकारी ने साइन किए हैं, जो कि अधिकृत ही नहीं थे। इसके साथ ही निर्माण कार्यों में गड़बड़ी मिली हैं। इस मामले में अब सिडकुल अधिकारियों से जवाब-तलब किया जाएगा शासन को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी। जो अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उनसे भी निर्माण कार्यों संबंधी पूछताछ की जाएगी। समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर दलीप सिंह कुंवर, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार प्रदीप कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर देवेंद्र सिंह पींचा, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश भूपेंद्र सिंह धौनी, क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी पल्लवी त्यागी के अलावा देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, नैनीताल व जनपद अल्मोड़ा के जांच अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img