03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पौड़ी सतपुली में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी सूमो, 10 लोग घायल

Spread the love

एफएनएन, श्रीनगर: उत्तराखड़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आज सुबह पौडी गढ़वाल के सतपुली में एक टाटा सूमो कुल्हाड़ बैंड में अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में 10 लोग गंभीर घायल हो गए. सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र हंस अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है.

The injured were rescued by the police and SDRF

गौर हो कि घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा सतपुली थाने को दी गई. जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची. साथ ही लैंसडाउन से भी अतिरिक्त फोर्स को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. एसडीआरएफ की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया. सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र हंस अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है.

Vehicle fell into a ditch near Pauri Satpuli

तिमलीसैड़ से कोटद्वार की तरफ जा रही टाटा सूमो सुबह 6 बजे कुल्हाड़ बैंड के समीप करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. जिसके बाद सूमो में सवार लोगों की चीख पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि सूमो में बैठे सभी लोग कसानी बीरोंखाल के रहने वाले हैं, जो कोटद्वार जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया. स्थानीय निवासी मनीष कुकसाल ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. सभी लोग पूजा के लिए कोटद्वार जा रहे थे. वहीं सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि घटना में 10 घायल लोग एक ही गांव के हैं. जिन्हें हंस अस्पताल सतपुली में भर्ती किया गया है, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हादसे में घायलों का नाम

  • कीर्ति रावत D/O महिपाल सिंह, उम्र 26 वर्ष, निo ग्राम कसानी, ब्लॉक बीरोखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल.
  • भगवती देवी W/O जसपाल सिंह रावत, उम्र 43 वर्ष, निवासी उपरोक्त (गंभीर घायल ).
  • रश्मि D/O जसपाल सिंह रावत, उम्र 24 वर्ष, निवासी उपरोक्त.
  • सरोजनी देवी W/O दिगम्बर रावत, उम्र 43 वर्ष, निवासी उपरोक्त.
  • अनीता देवी W/O जगबीर सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी उपरोक्त.
  • सूरजपाल सिंह रावत S/O बख्तावर सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी उपरोक्त.
  • राधा देवी W/O गोवर्धन सिंह, उम्र 75 वर्ष, निवासी उपरोक्त.
  • संजय S/O चंद्रपाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी उपरोक्त.
  • सूरज गुसाई S/O राजेंद्र सिंह गुसाई, उम्र 28 वर्ष (चालक), निवासी उपरोक्त.
  • कलावती देवी W/O नंदन सिंह, उम्र 65 वर्ष, निवासी उपरोक्त.

बीते दिन रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गया था. हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर घायल हैं.

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img