एफएनएन, मुरादाबाद : मुरादाबाद में वाहन के पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने घायलों का हाल जाना। कांठ इलाके में सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रेलवे क्रासिंग के पास अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर खाई में जा गिरी।
जोरदार आवाज आने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब हादसे का पता चला। हरिद्वार हाईवे पर हुए हादसे में तीन महिलाओं समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं।
वह मुरादाबाद के मुगलपुरा में अपने रिश्तेदार के यहां मिलने आ रहे थे। एसपी ग्रामीण संदीप मीणा ने बताया कि चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है।
हादसे में डेढ़ माह के बच्चे की मौत, मां सहित तीन घायल










