03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

डोईवाला में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन होटल का गेट गिरा, दो बच्चे दबे, एक की मौत

Spread the love

एफएनएन, डोईवाला: देहरादून जिले के डोईवाला में बड़ा हादसा हुआ है. जहां कुआं वाला पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन होटल का स्लाइडिंग गेट गिर गया. जिसकी चपेट में नीचे खेल रहे दो बच्चे आ गए. जिसमें एक बच्चे की जान चली गई. जबकि, दूसरा बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शनिवार की देर शाम हुआ. जहां डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुआं वाला पेट्रोल पंप के पास एक होटल का निर्माण किया जा रहा है. इसके लिए स्लाइडिंग गेट लगाया जा रहा है, जिसका अभी काम भी पूरा नहीं हुआ है. इसके नीचे दो बच्चे खेल रहे थे.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

तभी अचानक से स्लाइडिंग गेट सीधे बच्चों के ऊपर आ गिरा, जिसकी वजह से दोनों बच्चे दब गए. जिनमें से एक 5 साल के बच्चे ईशु की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, शाह आलम नाम का बच्चा जख्मी हो गया.

डोईवाला कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि ईशु का परिवार उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है. यह परिवार स्क्रैप ठेकेदार के पास काम करता है. इस हादसे में एक बच्चा भी घायल हुआ है. जिसका नाम शाह आलम है, जिसकी उम्र 5 वर्ष है. उसका इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा है.

बताया जा रहा है कि एक शख्स होटल का निर्माण करा रहा है. जिसके गेट पर कोई ताला भी नहीं लगा था. ऐसे में बच्चे इस निर्माणाधीन होटल के नीचे खेलने चले गए. जहां उनके साथ हादसा हो गया. वहीं, डोईवाला पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img