एफएनएन,किच्छा : महिला कांग्रेस कमेंटी पदाधिकारियों की एक बैठक नगर अध्यक्ष सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में कांग्रेस नेता पप्पू छीना के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी को सम्मानित करते हुए महिला न्याय यात्रा निकली गई कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बड़ा है पूरे जिले में इस यात्रा के माध्यम से महिलाओं को भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराया जाएगा, इस मौके पर महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में न्याय यात्रा आरम्भ की गयी, जिसके उपरान्त वरिष्ठ कांग्रेस नेता पप्पू सिंह के यहां सम्मेलन हुआ ।
जहां उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए सिमरनजीत कौर ने कहा कि न्याय यात्रा को नगर के हर वार्ड तक संचालित करने की योजना बना प्रत्येक घर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों का पर्दाफाश करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं प्रदेश मंत्री पुष्प लता तिवारी और प्रदेश महामंत्री सुनीता कश्यप और मुख्य अतिथि रेखा सोनकर और नगर अध्यक्ष सिमरनजीत का और का पदाधिकारियों ने शाल उढ़ाकर एवं फूलमालाओं से सम्मानित किया।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष सिमरनजीत कौर ने जिला अध्यक्ष की संस्तुति पर पूजा बिष्ट को नगर महामंत्री महिला कांग्रेस, हेमा पांडे को सचिव एवं पूर्व सभासद कलावती को नगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा बनाया। इस मौके पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष सिमरनजीत कौर जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर प्रदेश महामंत्री सुनीता कश्यप प्रदेश मंत्री पुष्प लता तिवारी हेमा नेगी हेम पांडे सुधा जोशी कलावती, राम सुधा, कमल जोशी, सुमन, सुखरानी, राजू देवी, गीता देवी, पूजा बिष्ट, सावित्री देवी, अंसारी बेगम, चंदा बेगम, उर्मिला, नाथू देवी थे।









