03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव

एफएनएन, अयोध्या : श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष 82 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह आठ दिन पहले मोदी के साथ भूमिपूजन में शामिल हुए थे। वहीं बुधवार को वह मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने पहुंचे थे। गुरुवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीएमओ ने स्वास्थ्य टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें उनका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया।

मुख्यमंत्री योगी ने ली सेहत की जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर महंत की सेहत की जानकारी ली। योगी ने डॉक्टर नरेश त्रेहन से बात कर उन्हें मेदंता अस्पताल एडमिट करने को कहा है। महंत बीते मंगलवार से मथुरा के सीताराम मंदिर में ठहरे हुए थे। उनके शिष्य धर्मेंद्र दास ने बताया कि चिंताजनक बात नहीं है। कुछ सांस लेने में तकलीफ हुई है। दवा देने के बाद बुखार उतर गया है। ऑक्सीजन सिलेंडर भी मंगा लिया गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img