Tuesday, February 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयमां ने ही सुपारी देकर करा दी बेटी की हत्या, किलर सहित...

मां ने ही सुपारी देकर करा दी बेटी की हत्या, किलर सहित गिरफ्तार

  • अवैध शराब का धंधा करती थी बेटी, समझाया पर मानी नहीं

बालासोर (ओडिशा): ओडिशा के बालासोर जिले में रविवार को एक 58 वर्षीय महिला को उसकी बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि महिला सुकुरी गिरी ने कथित तौर पर 32 वर्षीय प्रमोद जेना और दो अन्य को अपनी बेटी की हत्या कराने के लिए 50,000 रुपये दिए थे। पुलिस अधिकारी प्रवाश पाल ने कहा कि प्रमोद जेना को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुकुरी गिरी की बेटी शिबानी नायक (36) अवैध शराब के कारोबार में शामिल थी। जिसके कारण उनके रिश्ते में खटास आने लगी थी। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुकुरी गिरि ने अवैध शराब के धंधे से अपनी बेटी को छुड़ाने की कोशिशें भी कीं लेकिन नाकाम रही। इसके बाद उसने अपनी बेटी की हत्या करने के लिए प्रमोद जेना से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि सुकुरी गिरि ने कॉन्ट्रैक्ट किलर को 8,000 रुपये एडवांस दिया था। अधिकारी ने कहा कि शिबानी नायक की 12 जनवरी को पत्थरों और कुछ ठोस चीजों से हत्या कर दी गई थी। उसका शव नागरम गांव में एक पुल के नीचे से बरामद किया गया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments