Monday, April 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशलखनऊ : प्रदेश में 26 जनवरी तक सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के...

लखनऊ : प्रदेश में 26 जनवरी तक सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के अवकाश रद्द

एफएनएन, लखनऊ :  मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्रा ने अयोध्या में प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। मुख्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि 26 जनवरी तक कोई भी अवकाश देय नहीं होगा।

उधर, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक लग दी है। विशेष परिस्थितियों में वरिष्ठ अधिकारी के अनुमोदन के बाद ही छुट्टी की अनुमति दी जाएगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह और 26 जनवरी की संवेदनशीलता के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। सभी पुलिस कमिश्नर और जिलों के कप्तानों को यह निर्देश दिया भी दिया गया है कि वह दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों में तैनात किए गए पुलिसकर्मियों ड्यूटी के लिए भेजना शुरू कर दें।

यह भी पढ़ें: बरेली : लोहड़ी मेले में पॉप सिंगर दीप मनी ने बांधा समां, दिल ले गई कुड़ी पंजाब दी… गाने पर थिरके युवा

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments