03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

लव जिहाद : उत्‍तराखंड सरकार सक्रिय, सीएम ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, कहा- राज्‍य को नहीं बनने देंगे सॉफ्ट टारगेट

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून:  इन दिनों उत्‍तराखंड में लव जिहाद के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन उसमें भी उत्‍तरकाशी के पुरोला में विगत दिनों में सामने आए नाबालिग के फरार होने के मामला सबसे ज्‍यादा चर्चा में है। वहां प्रदर्शनों का दौर जारी है। इतना ही नहीं एक-एक कर मुस्लिम व्‍यापारी शहर छोड़कर जा रहे हैं। इसे देखते हुए अब उत्‍तराखंड सरकार भी सक्रिय हो गई है।

  • उच्च स्तरीय बैठक में दिए गए ये निर्देश

अब मुख्‍मंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा है कि हमने लव जिहाद के मामलों की सख्त जांच और कार्रवाई की मांग की है। इसे लेकर मुख्‍यमंत्री धामी ने शुक्रवार यानी आज डीजीपी और अन्य अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लव जिहाद और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस और गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के नाम पर साफ्ट टारगेट नहीं बनने दिया जाएगा। सरकार इस पर सख्ती से काम कर रही है।

कहा कि अब यहां बाहर से आने वालों को सख्त जांच से होकर गुजरना होगा। साथ ही वृहद पुलिस वेरिफिकेशन ड्राइव भी चलाई जा रही है। पुलिस को कहा गया है कि बाहर से आकर यहां रहने वालों का पूरा इतिहास खंगाला जाए।

पहले प्रदेश में सुनियोजित तरीके से सोची समझी साजिश के तहत कुछ लोग आगे बढ़ रहे थे। प्रदेश में जब से धर्म परिवर्तन पर सख्त कानून लागू हुआ है तब से लोग जागरुक भी हुए हैं। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। अब जो भी इस प्रकार के मामले सामने आएंगे उन में किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।

  • पहचान छिपाकर नवाब ने सगी बहनों को फंसाया प्रेमजाल में

वहीं अभी नाबालिग के फरार होने का मामला शांत ही नहीं हुआ था कि पुरोला के मोरी थाना क्षेत्र में आराकोट में लव जिहाद का एक और मामला आया है। आरोपित युवक नवाब ने अपने को हिंदू और नाम गुड्डू बताकर नेपाल मूल की दो नाबालिग लड़कियों (सगी बहनों) को अपने प्रेम जाल में फंसाया। जिन्हें वह गुरुवार को भगा ले जा रहा था।

स्वजन व ग्रामीणों ने उन्हें मोल्डी के पास पकड़ लिया। परंतु आरोपित युवक भाग निकला। स्वजन ने दोनों नाबालिग लड़कियों को बरामद किया। मोरी थाने की आराकोट पुलिस चौकी में आरोपित युवक के विरुद्ध अपहरण और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Nainital Advocate Death : कार के अंदर अधिवक्ता का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, नैनीताल : Nainital Advocate Death उत्तराखंड के नैनीताल...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img