Friday, February 27, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमधुबन आश्रम की ओर से धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ...

मधुबन आश्रम की ओर से धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

एफएनएन, ऋषिकेश : नगर पालिका मुनि की रेती ढलवाला अंतर्गत मधुबन आश्रम की ओर से जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। यात्रा कैलाश गेट से मंदिर होते हुए चंद्रभागा पुल मुख्य बाजार रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा में समाप्त हुई। यात्रा में सैकड़ों कृष्ण भक्तों ने हरे राम हरे कृष्णा की धुन पर जम कर नृत्य किया। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

आश्रम के पराध्यक्ष परमानंद दास महाराज में बताया कि आश्रम की ओर से यह उनकी आठवीं जगन्नाथ यात्रा है। यात्रा में विभिन्न प्रदेशों और राज्यों के कृष्ण भक्त और राम भक्त शामिल हुए। यात्रा में भगवान जगन्नाथ के साथ सुभद्रा और बलभद्र की भी यात्रा निकाली गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments