Friday, February 27, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडलोकसभा चुनाव 2024 : अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के प्रत्याशियों को मिलेगा सर्विस वोटरों का...

लोकसभा चुनाव 2024 : अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के प्रत्याशियों को मिलेगा सर्विस वोटरों का फायदा

एफएनएन, देहरादून : लोकसभा चुनाव में सर्विस वोटरों का भी अहम रोल रहेगा। कुमाऊं मंडल में करीब 40401 सर्विस मतदाता सांसद चुनने के लिए अपना वोट डालेंगे। इन सर्विस वोटरों का अधिक फायदा अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट के प्रत्याशियों को मिलेगा क्योंकि इस सीट के चार जिलों में कुल 29157 सर्विस मतदाता हैं। इनमें अकेले पिथौरागढ़ जिले में ही 14 हजार से अधिक सर्विस मतदाता हैं।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
इस लोस चुनाव में प्रदेश के करीब 93 हजार सर्विस मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। इसमें 40401 सर्विस मतदाता कुमाऊं मंडल के छह जिलों में हैं। इसमें 38985 मतदाता पुरुष और 1416 महिला मतदाता हैं। कुमाऊं में पिथौरागढ़ जिले में सबसे अधिक 14353 सर्विस वोटर हैं जिसमें 13944 पुरुष और 409 महिला मतदाता हैं। उत्तराखंड सैन्य बहुल क्षेत्र है। खासकर पिथौरागढ़ जिले के लगभग सभी गांवों से लोग सेना, आईटीबीपी, बीएसएफ सहित अन्य फोर्स में हैं। इस कारण पिथौरागढ़ जिले में सर्विस मतदाताओं की संख्या भी सबसे अधिक है। चंपावत जिले में सबसे कम 3100 सर्विस वोटर हैं।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

जिलावार सर्विस मतदाताओं की संख्या

जिला    पुरुष    महिला    कुल
पिथौरागढ़    13944     409     14353
बागेश्वर     4462     113     4575
अल्मोड़ा     6918     211     7129
चंपावत     2987     113     3100
नैनीताल     5075     266     5341
ऊधमसिंह नगर     5599     304     5903

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments