एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड की चुनावी सियासत को गरमाने वाली महंगाई नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही। राज्य के शहरी क्षेत्रों में देश में सबसे अधिक महंगाई दर्ज की गई। राज्य के शहरी क्षेत्रों में महंगाई की दर 6.64 से बढ़कर 7.62 प्रतिशत आंकी गई है, जो देश में सबसे अधिक है। देश में सबसे ज्यादा महंगाई वाले 10 राज्यों में उत्तराखंड आठवें स्थान पर है।
- दिसंबर से जनवरी के बीच महंगाई दर 5.83 प्रतिशत से बढ़कर 6.38 प्रतिशत हुई
22 राज्यों की सूची में हरियाणा में उपभोक्ता वस्तुओं के दाम सबसे अधिक हैं। वहां महंगाई की दर अन्य राज्यों से सबसे अधिक 7.23 प्रतिशत है। हरियाणा के बाद महंगाई में दूसरा स्थान पश्चिम बंगाल है जहां 7.11 प्रतिशत महंगाई है। सबसे कम महंगाई दर वाला राज्य पंजाब है। पंजाब राज्य में 4.09 प्रतिशत महंगाई दर है। पड़ोसी राज्य हिमाचल और उत्तरप्रदेश की महंगाई दर उत्तराखंड से अधिक है। हिमाचल में 6.72 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश की महंगाई दर 6.71 प्रतिशत दर्ज की गई है।
- शहरी क्षेत्रों में देश में सबसे अधिक महंगाई दर
- हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक महंगाई