03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अब काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा ने पार्टी के गद्दारों के खिलाफ खोला मोर्चा

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : बीते रोज प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के बाद पार्टी उम्मीदवारों ने आज राहत की सांस ली है। एक महीने की कड़ी मेहनत का नतीजा भले ही आगामी 10 मार्च को आना है लेकिन जीत के लिए गुना भाग शुरू हो गया है। वहीं चुनावी गणित के साथ साथ पार्टी के गद्दारों के खिलाफ भी कार्यवाही के स्वर मुखर हो गए हैं।

काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा ने काशीपुर में चुनाव के दौरान पार्टी की खिलाफत करने वालों को गद्दारों की संज्ञा दी डाली। काशीपुर के भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने काशीपुर में भाजपा के भीतर गद्दार नेताओं के होने की बात कह कर तूफान मचा दिया है। काशीपुर में रामनगर रोड स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा सहयोगियों के साथ साथ काशीपुर शहर के उन मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया है।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लोगों के द्वारा किए गए मतदान के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कोई भी कार्य किए गए जनहित कार्यों के साथ-साथ राम मंदिर निर्माण कश्मीर से धारा 370 हटाने तथा अन्य लोग जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया। चुनाव नतीजों से काफी पहले भाजपा में गद्दारों के जिक्र ने आने वाले चुनाव नतीजों को लेकर बहुत कुछ कह दिया है। क्या भाजपा के नेताओं को आशंका है कि जीत की राह अब मुश्किल हो गई है? सूबे में क्या दोबारा भाजपा की सरकार बनने के दावे और पार्टी के ही नेताओं द्वारा गद्दारी के आरोपों का विरोधाभास परिवर्तन की आहट तो नहीं?

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img