03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश में लाखों लोगों का हुआ वैक्सीनेशन : चुघ

Spread the love
  • 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश पर देवभूमि राज्य में विशेष वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य के लाखों लोगों को वैक्सीन टीका लगाया गया। अभियान के साथ जुड़े भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक एवं सेवाकार्य प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर राज्य में आज सैकड़ों चिकित्सा शिविर आयोजित कर लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिसमें आज लाखों लोगों को वैक्सीन टीका लगाया जायेगा। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आज राजधानी दून के विभिन्न चिकित्सालयों में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों एवं चिकित्सा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। चुघ ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के 71 वें जन्म दिवस पर संपूर्ण राज्य में आगामी 7 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे। जिसमें मरीजों को फल वितरण, रक्तदान शिविर व सम्मान समारोह समेत अन्य कई कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आज ना सिर्फ भारत बल्कि विश्व के अनेक देशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। मोदी विश्व के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा कार्य का प्रदेश सह संयोजक होने के नाते उन्हें अनेक कार्यक्रमों के आयोजन में जिम्मेवारी सौंपी गई है। चिकित्सालयों में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मरीजों को फल वितरित किये। चुघ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश पिछले 7 वर्षों से निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। जनहित में कई कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है। जिसका लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ भी अभियान निरन्तर जारी है। जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं उन्हें सलाखों के पीछे धकेला जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बलजीत सिंह, बबलू सागर, राजेंद्र आथवाल, दीपक राणा व मुकेश वशिष्ठ सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img